1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE मेन 2026 जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द कर दें आवेदन

JEE मेन 2026 जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब, जल्द कर दें आवेदन

 Published : Nov 22, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 03:53 pm IST

JEE मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट करीब है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। जिन इच्छुक उम्मीदावरों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें क्योंकि बहुत जल्द नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। बता दें कि जेईई मेन सेशन 1 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है। उम्मीजदवार इस तारीख तक (रात 11.50 तक) या इससे पहले ही आवेदन कर दें। नीचे बताए गए स्टेप्स  के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर 'रजिस्ट्रेशन फॉर जेईई मेन सेशन -1' वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार अपने आपको पहले पंजीकृत करें। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन के लिए डायरेक्ट लिंक

आवेदन करने की पात्रता 

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा XII / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए। 2026 में 12वीं कक्षा/ समकक्ष कक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं।
  • जेईई (मेन) - 2026 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर विजिट कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा? 

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का आयोजन 21 से 30 जनवरी के बीच किया जाएगा। पहला पेपर (बीई/बीटेक) दो पालियों में आयोजित किया जाएगा; पहली पाली सुबह 9 बजे से  दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। जेईई मेन पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। जेईई (मेन) - 2026 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।