1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. JEE Main 2025 के पेपर पैटर्न में बदलाव, जानें क्या-क्या हुआ चेंज

JEE Main 2025 के पेपर पैटर्न में बदलाव, जानें क्या-क्या हुआ चेंज

 Published : Oct 18, 2024 11:12 am IST,  Updated : Oct 18, 2024 11:12 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन्स 2025 के पैटर्न में बदलाव किया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में बदलाव की डिटेल को पढ़ सकते हैं।

JEE Main 2025 के पेपर पैटर्न में हुआ बदलाव- India TV Hindi
JEE Main 2025 के पेपर पैटर्न में हुआ बदलाव Image Source : PEXELS

जेईई मेन 2025 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक बड़ी घोषणा की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने घोषणा की है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 के प्रश्नपत्रों के सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। NTA ने कहा कि यह इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (BArch/BPlanning, पेपर 2) दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस को जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। 

एक अलग घोषणा में, एजेंसी ने कहा कि JEE Main 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in है और पंजीकरण प्रक्रिया नियत समय में शुरू होगी। एजेंसी के अनुसार 2021 में पेश किए गए एडिशनल प्रश्न COVID-19 महामारी द्वारा उत्पन्न विभिन्न शैक्षणिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किए गए थे। यह 2021 में शुरू किया गया था और 2024 तक चला, लेकिन अब अगले वर्ष से इसे पैटर्न में चेंज कर रहे हैं। 

पहले कैसा था पैटर्न 

पिछले चार संस्करणों से जेईई मेन परीक्षा के प्रश्नपत्रों में 90 प्रश्न होते थे - सेक्शन ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित से 20-20 और सेक्शन बी में तीन विषयों से 10-10 प्रश्न। उम्मीदवारों को सेक्शन बी के तीन विषयों में से प्रत्येक से पांच प्रश्नों को सॉल्व करने का प्रयत्न करना होता था। लेकिन अब  2025 में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन्स के पुराने पैटर्न का पालन करेगा, जहां भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्रत्येक में 25 प्रश्न होंगे।

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक 

जेईई मेन की परीक्षा में में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाता है। परीक्षा के लिए कुल स्कोर 300 अंक है। छात्रों और उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में नवीनतम अपडेट और नए परीक्षा पैटर्न के बारे में अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट कर लें। 

ये भी पढ़ें - 

भारत का एक ऐसा राज्य, जहां हैं केवल दो जिले; जानें  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।