1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इस राज्य में अक्टूबर तक भरे जाएंगे 35 हजार सरकारी नौकरी के पद, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

इस राज्य में अक्टूबर तक भरे जाएंगे 35 हजार सरकारी नौकरी के पद, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

 Published : Aug 15, 2024 05:03 pm IST,  Updated : Aug 15, 2024 05:03 pm IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर माह तक राज्य में 35 हजार पद भरे जाएंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन- India TV Hindi
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Image Source : X

देश आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इसी बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आज ऐलान करते हुए कहा कि अक्टूबर माह के खत्म होने तक राज्य में 35 हजार से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। सीएम सोरेन ने यह ऐलान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची के मोराबादी ग्राउंड से कही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि राज्य के युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए।

भर्ती प्रक्रिया चल रही

सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार ने अब तक हजारों नौकरी अपने कार्यकाल के दौरान निकाली है। उन्होंने कहा, "झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आबकारी सिपाही, सिपाही, सहायक प्राध्यापक और महिला पर्यवेक्षक सहित 35,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो अक्टूबर 2024 तक पूरी हो जाएगी।"

6,000 लोगों मिलेगा जॉब

उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 5 इंडस्ट्रीयल यूनिट के साथ एमओयू साइन किए गए हैं, जिससे लगभग 4,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 6,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। सोरेन ने कहा, "राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम का लाभ उठाकर दो लाख से अधिक युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार मिला है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े 4 वर्षों में हर गांव और घर तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नीतियां और योजनाएं बनाईं और उनका क्रियान्वयन किया।"

विपक्ष पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए किसी का नाम लिए बगैर कहा, "निहित स्वार्थों से प्रेरित कुछ विकास विरोधी ताकतों ने झारखंड के विकास की राह में बाधाएं खड़ी करने का कुत्सित प्रयास किया। लेकिन जनता के विश्वास और भरोसे के कारण हमने हर चुनौती का सामना किया और विरोधी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।"

ये भी पढ़ें:

NEET PG 2024: कब आएंगे नीट पीजी के रिजल्ट, कितना हो सकता है कटऑफ? यहां जानें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।