Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कक्षा 9 और 11 में दाखिले हेतु JNVST 2026 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट एक्सटेंड

कक्षा 9 और 11 में दाखिले हेतु JNVST 2026 के लिए अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट एक्सटेंड

नवोदय कक्षा 9 और 11 में दाखिले हेतु जेएनवीएसटी 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार किस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : Oct 21, 2025 04:43 pm IST, Updated : Oct 21, 2025 04:43 pm IST
सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो

JNVST 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुकों के लिए एक शानदार खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9 और 11 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा- जेएनवीएसटी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। समति ने आवेदन प्रक्रिया को 23 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब इस अवधि के दौरान आधिकारिक वेबसाइट cbseitems.nic.in के माध्यम से अपने आवेदन पूरे कर सकते हैं। वहीं, कक्षा 9 और 11 के लिए जेएनवीएसटी 2026 आवेदन पत्र में करेक्शन करने हेतु सुधार विंडो 24 से खुलेगी। फॉर्म करेक्शन विंडो 26 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी।

उम्मीदवारों को केवल कुछ अनुभागों में ही सुधार करने की अनुमति होगी, जिनमें क्षेत्र, लिंग, श्रेणी, परीक्षा का माध्यम और विकलांगता शामिल होंगे। इससे पहले, JNVST 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि आज, 21 अक्टूबर, 2025 थी। JNVST, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए केंद्रीय विद्यालयों की एक प्रणाली, जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

कैसे होगा चयन 

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए JNVST 2026 परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बेंचमार्क विकलांगता वाले छात्रों के लिए, JNVST 2026 ऑनलाइन परीक्षा की अवधि 50 मिनट बढ़ा दी जाएगी। जेएनवीएसटी 2026 में शामिल होने वाले छात्रों को प्रवेश परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

जेएनवीएसटी 2026: पंजीकरण के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कुछ डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे और सभी प्रमाणपत्रों का वेरिफिकेशन छात्र के वर्तमान प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा।

  • हाल ही का पासपोर्ट आकार का फ़ोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • अभिभावक के हस्ताक्षर
  • मान्य फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड विवरण)
  • प्रासंगिक शैक्षणिक अंकतालिकाएं।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिरकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, जिस कक्षा के लिए फॉर्म भरना है उस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स नए पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इसमें मांगी गई जरूरी डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद हस्ताक्षर, फोटोग्राफ आदि अपलोड कर दें।
  • अब आप पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आखिरी में प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें- 

RRB NTPC भर्ती: 5800 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू, इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement