प्रवेश परीक्षा आयुक्त कार्यालय (सीईई) ने विभिन्न व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (केईएएम) प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपेक्षित योग्यता और अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन विंडो बंद होने से पहले अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। शुल्क सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। हालांकि, दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
कैलेंडर के अनुसार, KEAM 2025 परीक्षा 22 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 10 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
क्या है आवेदन करने की पात्रता?
- जिन उम्मीदवारों ने उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा दी है, उन्हें अनंतिम रूप से प्रवेश परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा देने से पहले योग्यता परीक्षा देनी होगी। ऐसे उम्मीदवारों को प्रवेश की तिथि पर अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित करनी होगी।
- आयु सीमा - आवेदकों की आयु 31 दिसंबर 2025 तक 17 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए। न्यूनतम आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, बी.फार्मा, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए, ऊपरी आयु सीमा NEET(UG)-2025 के सूचना बुलेटिन के अनुसार होगी।
कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार को नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएँ।
चरण 2: इसके बाद उम्मीदवार 'KEAM 2025 पंजीकरण' के लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब यह आपको लॉगिन विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको पहले खुद को पंजीकृत करना होगा।
चरण 4: सफल पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरने के लिए आगे बढ़ें।
चरण 5: आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें।
चरण 6: आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट ले लें।