जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 और बाल वाटिका में कराना चाहते हैं, उनके लिए एक बढ़िया खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने क्लास 1 और बाल वाटिका में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 और बाल वाटिका में दाखिले के लिए आवेदन कल से शुरू होंगे। ऐसे में जो इच्छुक पेरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला कराना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जारी किए गए नोटिफिकेशन में मौजूद जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 और बाल वाटिका में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च 2026 तक चलेगी। तो ऐसे में अपने बच्चे का केवी में एडमिशन कराने के इच्छुक अभिभावक इससे पहले ही आवेदन कर दें।
जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 20 मार्च 2026
- आवेदन करने की आखिरी तारीख: 02 अप्रैल 2026
- पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तारीख (बाल वाटिका 1, 2 व 3): 08 अप्रैल 2025
- पहली प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि (कक्षा 1): 09 अप्रैल 2025
- दूसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की तिथि: 16 अप्रैल 2026 (यदि सीटें रिक्त रहती हैं)
- तीसरी प्रोविजनल लिस्ट जारी होने की डेट: 21 अप्रैल 2026 (यदि सीटें रिक्त रहती हैं)
आयु सीमा
- बाल बाटिका 1 के लिए - 3 से 4 वर्ष के बीच
- बाल बाटिका 2 के लिए - 4 से 5 वर्ष के बीच
- बाल बाटिका 3 के लिए - 5 से 6 वर्ष के बीच
- कक्षा 1 के लिए - 6 से 8 वर्ष के बीच
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। इनमें निवास, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट, कैटेगरी प्रमाण पत्र (लागू हो तो) शामिल हैं। विशेष कोटे के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मामले में अन्य डॉक्यूमेंट्स की भी आवश्यकता हो सकती है।
ये भी पढ़ें-
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026: डिजिलॉकर पर कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम? जान लें