NTET 2025 की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए की तरफ से आज यानी 26 जुलाई को NTET 2025 की प्रोविजनल आंसर-की को चुनौती देने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर दिया जाएगा। जो कैंडिडेटिस इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET/ पर जाकर ऐसा कर दें। बता दें कि आपत्तियां प्रस्तुत करने का लिंक 26 जुलाई 2025 को रात्रि 11:50 बजे बंद हो जाएगा, उम्मीदवार इससे पहले ही ऑब्जेक्शन रेज कर दें।
आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। चैलेंज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। नीचे बताए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उम्मीदवार आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।
आंसर-की के खिलाफ कैसे करें ऑब्जेक्शन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET/ पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, 'उत्तर कुंजी चुनौती के लिए यहाँ क्लिक करें' शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉग इन करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब 'उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें' बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी इच्छानुसार उत्तर कुंजी को चुनौती दें और सहायक दस्तावेज़ जमा करें।
- इसके बाद दावा सहेजें और शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।
ऑब्जेक्शन करने का डायरेक्ट लिंक
गौरतलब है कि एनटीए ने एनटीईटी उत्तर कुंजी 2025 24 जुलाई 2025 को जारी की थी। एनटीए ने एनटीईटी 2025 परीक्षा 17 जुलाई 2025 को कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की थी।