1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NEET UG Counselling 2024 के लिए च्वाइस फिलिंग आज से शुरू, पहले राउंड में हैं ये टॉप संस्थान

NEET UG Counselling 2024 के लिए च्वाइस फिलिंग आज से शुरू, पहले राउंड में हैं ये टॉप संस्थान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2024 11:03 am IST,  Updated : Aug 16, 2024 11:03 am IST

NEET UG Counselling 2024 के लिए च्वाइस फिलिंग आज से शुरू हो रही है। यहां आप जान सकते हैं टॉप के कॉलेजों के नाम क्या है और कितनी रैंक तक के उम्मीदवार उसे चुन सकते हैं।

NEET UG Counselling 2024 - India TV Hindi
NEET UG Counselling 2024 Image Source : FILE PHOTO

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज, 16 अगस्त, 2024 को MCC NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर रही है। जो उम्मीदवार अपनी चॉइस के मेडिकल कॉलेज भरना चाहते हैं और उन्हें लॉक करना चाहते हैं, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। विकल्प भरने की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2024 रात 11.55 बजे तक है। सर्वर समय के अनुसार चॉइस लॉकिंग 20 अगस्त को शाम 04:00 बजे से 20 अगस्त 2024 को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 21 अगस्त से 22 अगस्त 2024 तक चलेगी। सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 23 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा। रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 24 अगस्त से 29 अगस्त 2024 तक की जाएगी और संस्थानों द्वारा ज्वाइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का वेरीफिकेशन 30 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा।

कब शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन?

नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त, 2024 को शुरू हुआ था। राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 20 अगस्त, 2024 तक है। भुगतान सुविधा सर्वर समय के अनुसार 20 अगस्त, 2024 को दोपहर 03:00 बजे तक उपलब्ध होगी।

MCC NEET UG Counselling 2024: ऐसे भरें अपनी च्वाइस

वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके विकल्प भर सकते हैं।

सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध MCC NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 1 चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, ऑप्शन भरें।
अब सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

पहले राउंड के लिए टॉप के संस्थान

उम्मीदवार जो इस बार की परीक्षा में टॉपर बने हैं वे इन संस्थानों को अपना च्वाइस बना सकते हैं।

  • एम्स दिल्ली- 57 रैंक तक के उम्मीदवार,
  • मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली- 85 रैंक तक के उम्मीदवार
  • वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली- 107 रैंक तक के उम्मीदवार
  • अटल विहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड RML हॉस्पिटल- 185 रैंक तक के उम्मीदवार
  • JIPMER पुडुचेरी- 277 रैंक तक के उम्मीदवार
  • यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली- 304 रैंक तक के उम्मीदवार
  • लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली (महिलाओं के लिए)- 203 तक के उम्मीदवार
  • एम्स भुवनेश्वर- 35 रैंक तक के उम्मीदवार
  • एम्स जोधपुर- 106 रैंक तक के उम्मीदवार
  • गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल चंडीगढ़- 544 रैंक तक के उम्मीदवार
  • एम्स भोपाल- 133 रैंक तक के उम्मीदवार
  • सेथ जीएस मेडिकल कॉलेज, मुंबई- 656 रैंक तक के उम्मीदवार
  • बी.जे. मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद- 714 रैंक तक के उम्मीदवार
  • मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई- 747 रैंक तक के उम्मीदवार

ये भी पढ़ें:

 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड व एग्जाम सिटी स्लिप? बोर्ड ने दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।