1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MCC NEET UG Counselling: राउंड 2 के लिए इस तारीख तक कर सकते हैं चॉइस फिलिंग

MCC NEET UG Counselling: राउंड 2 के लिए इस तारीख तक कर सकते हैं चॉइस फिलिंग

 Published : Sep 07, 2025 05:45 pm IST,  Updated : Sep 07, 2025 05:45 pm IST

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है और चॉइस फिलिंग भी शुरू हो गई है। उम्मीदवार नीचे खबर में जान सकतें कि वे कब तक चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2(एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोसेस चल रहा है। शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए पंजीकरण 4 सितंबर, 2025 को शुरू हुआ और योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर, 2025 तक पंजीकरण कर सकेंगे। वहीं राउंड के लिए चॉइस फिलिंग भी शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी विकल्प भरना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से 9 सितंबर 2025 तक ऐसा कर सकते हैं। विकल्प लॉक करने की सुविधा 9 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

वहीं, सीट आवंटन की प्रक्रिया 10 सितंबर से 11 सितंबर 2025 तक की जाएगी। राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 12 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा। रिपोर्टिंग/ज्वाइनिंग 13 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक की जा सकती है। संस्थान 20 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन कर सकते हैं।

चॉइस फिलिंग प्रोसेस

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 2 चॉइस फिलिंग लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपकी पसंद भरने का लिंक उपलब्ध हो जाएगा।
  • विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अपडेटेड सीट मैट्रिक्स के अनुसार, काउंसलिंग के इस चरण में उम्मीदवारों के लिए 1,134 नई सीटें उपलब्ध हैं। काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाती है, जिसके बाद वैकेंसी राउंड होता है। एमसीसी भारत के शीर्ष सरकारी कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटे की 15% सीटों और एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100 प्रतिशत सीटों के लिए नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का नियमन करता है। राज्यवार नीट यूजी काउंसलिंग 2025 सरकारी कॉलेजों की 85% सीटों और भारत के शीर्ष निजी मेडिकल कॉलेजों की 100% सीटों के लिए अलग-अलग आयोजित की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।