MP Board Board Class 10 Exam: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक जरूरी खबर है। आज यानी 27 फरवरी से एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय के पेपर के साथ होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एमपी बोर्ड की तरफ से जरूरी दिशा-निर्दश भी जारी किए गए हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे वे सभी नीचे खबर में बताई गई गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।
जरूरी गाइडलाइंस
- स्टूडेंट्स अपने एग्जाम सेंटर पर समय से पहुंचे।
- स्टूडेंट्स परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
- स्टूडेंट्स परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड को भूलकर भी न भूलें, वह अपने साथ एडमिट कार्ड अवश्य ले जाएं। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ-साथ स्कूल आईडी कार्ड भी लेकर जाएं।
- छात्र-छात्राएं एडमिट कार्ड को A-4 आकार के कागज पर कलर्ड प्रारूप में डाउनलोड करें।
- स्टूडेंट्स प्रवेश पत्र पर दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और अगर कोई गड़बड़ हो, तो अधिकारियों से तुरंत संपर्क करके इसे ठीक करवा लें। बाद में सुधार के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- इसके अलावा, यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड किसी कारण से रोक दिया गया है, तो उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज जमा करके बोर्ड के कार्यालय के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- छात्र-छात्राएं मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को अपने परीक्षा हॉल में न जाएं, इनकी अनुमति नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा।
एक ही शिफ्ट में परीक्षा होगी
बता दें कि परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। एग्जाम सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा।