1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. गाजियाबाद में कल लगेगा सांसद रोजगार मेला, 5 हजार से ज्यादा छात्र होंगे रिक्रूट

गाजियाबाद में कल लगेगा सांसद रोजगार मेला, 5 हजार से ज्यादा छात्र होंगे रिक्रूट

 Published : Aug 28, 2023 04:02 pm IST,  Updated : Aug 28, 2023 04:06 pm IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कल यानी 29 अगस्त को सांसद मेले का आयोजन किया जाएगा। सांसद रोजगार मेले का आयोजन गाजियाबाद के एचआरआईटी कॉलेज में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कल यानी 29 अगस्त को सांसद मेले का आयोजन किया जाएगा। सांसद रोजगार मेले का आयोजन गाजियाबाद के एचआरआईटी कॉलेज में किया जाएगा। इस मेले के सहारे हजारों छात्रों को रोजगार दिया जाएगा। इस मेले में 200 से ज्यादा कंपनियां छात्रों को रिक्रूट करने के लिए शामिल होंगी। 

5 हजार से ज्यादा छात्रों को रोजगार मिलने की संभावना

गाजियाबाद में कल होने वाले रोजगार मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे और इसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। राज्य सभा सदस्य डॉ अनिल अग्रवाल द्वारा अपने अथक प्रयासो द्वारा सांसद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मेले से 5 हजार से ज्यादा छात्रों को रोजगार पाने का मौका मिलेगा। 

सांसद रोजगार मेला
Image Source : INDIATVसांसद रोजगार मेला

इस ससय होगा आयोजन 
मेरठ रोड स्थित एचआरआई टी कालिज कैम्पस 8 किमी स्टोन दिल्ली मेरठ रोड एनएच 58 मोरटा गाजियाबाद में इसका आयोजन किया जाएगा। सांसद मेले का आयोजन कल यानी 29 अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।