1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MP NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 1 का शेड्यूल जारी, पढ़ लें यहां कंप्लीट डिटेल

MP NEET UG काउंसलिंग 2025 राउंड 1 का शेड्यूल जारी, पढ़ लें यहां कंप्लीट डिटेल

 Published : Jul 19, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Jul 19, 2025 06:59 pm IST

मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने MP NEET UG काउंसलिंग राउंड 1 शेड्यूल को जारी कर दिया है। आइए इस खबर के जरिए संबंधित विवरण को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) ने आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर मध्य प्रदेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (MP NEET UG) 2025 काउंसलिंग(राउंड1) का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एमपी नीट यूजी प्रवेश काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे सभी DME, एमपी के आधिकारिक पोर्टल dme.mponline.gov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पहले राउंड के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण 21 जुलाई से शुरू होकर 29 जुलाई (रात 11:59 बजे तक) तक चलेगा। 

रिक्तियों की घोषणा 28 जुलाई, 2025 को की जाएगी और रिक्तियों पर आपत्तियां 29 जुलाई, 2025 तक दर्ज की जा सकेंगी। आपत्तियों का निराकरण और अंतिम रिक्तियों का प्रकाशन तथा राज्य मेरिट लिस्ट को 30 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। एमपी डोमिसाइल पंजीकृत उम्मीदवारों द्वारा विकल्प भरने और लॉक करने का कार्य 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2025 (रात 11:59 बजे तक) किया जाएगा।

अलॉटमेंट परिणाम?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, आवंटन(अलॉटमेंट) परिणाम 6 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। कॉलेजों द्वारा भौतिक दस्तावेज़ सत्यापन 7 अगस्त से शुरू होगा और 11 अगस्त (शाम 6 बजे तक) को बंद होगा। अभ्यर्थी 7 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक कॉलेज स्तर पर अपना प्रवेश ऑनलाइन पंजीकृत/रद्द कर सकते हैं, तथा दूसरे दौर के लिए उन्नयन का विकल्प चुन सकते हैं।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन 

ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले DME, MP की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध MP NEET UG काउंसलिंग 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहाँ उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और खाते में लॉग इन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।