1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. MPPEB Group 1, 2 Answer Key 2023: मध्य प्रदेश ग्रुप 1 और 2 की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MPPEB Group 1, 2 Answer Key 2023: मध्य प्रदेश ग्रुप 1 और 2 की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Jul 25, 2023 10:22 pm IST,  Updated : Jul 25, 2023 10:23 pm IST

MPPEB Group 1, 2 Answer Key 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी), या एमपीपीईबी ने ग्रुप 1, सब ग्रुप 1 और ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 की आंसर-की जारी कर दी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

MPPEB Group 1, 2 Answer Key 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी), या एमपीपीईबी ने ग्रुप 1, सब ग्रुप 1 और ग्रुप 2 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 की आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- esb.mp.gov.in से एमपीपीईबी आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

एमपीपीईबी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 की आंसर-की 2023 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और टीएसी कोड के साथ लॉग इन करना होगा। एमपीपीईबी ग्रुप 1 और ग्रुप 2 परीक्षाएं 21 और 22 जुलाई, 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं। उम्मीदवार जारी की गई एमपीपीईबी आंसर-की के खिलाफ 28 जुलाई तक ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न चुनौती के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों से प्राप्त चुनौती की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर एमपीपीईबी ग्रुप 1, 2 उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर जाएं। 
  • इसके बाद, आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • अब एमपीपीईबी ग्रुप 1, 2 उत्तर कुंजी 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  • इसके बाद अनंतिम उत्तर कुंजी की जांच करें और अपनी प्रतिक्रियाओं का मिलान करें। 
  • आखिरी में इसे डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए पीडीएफ को सेव करें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ये भी पढ़ें: Train के पीछे क्यों बना होता है 'X' का निशान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।