1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. सितंबर में नियुक्ति गतिविधियों में 24 प्रतिशत का सुधार : रिपोर्ट

सितंबर में नियुक्ति गतिविधियों में 24 प्रतिशत का सुधार : रिपोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 05:21 pm IST

महामारी के बीच जीवन अब सामान्य हो रहा है। वहीं नियुक्ति गतिविधियां भी अब धीरे-धीरे सुधर रही हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि सितंबर में नियुक्ति गतिविधियों में इससे पिछले महीने की तुलना में 24 प्रतिशत का सुधार हुआ।

24% improvement in hiring activities in September report- India TV Hindi
24% improvement in hiring activities in September report Image Source : GOOGLE

मुंबई। महामारी के बीच जीवन अब सामान्य हो रहा है। वहीं नियुक्ति गतिविधियां भी अब धीरे-धीरे सुधर रही हैं। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि सितंबर में नियुक्ति गतिविधियों में इससे पिछले महीने की तुलना में 24 प्रतिशत का सुधार हुआ। मुख्य रूप से फार्मास्युटिकल्स और शिक्षा क्षेत्रों में नियुक्तियों की स्थिति सुधरी है। नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स-सितंबर, 2020 के अनुसार समीक्षाधीन महीने में कुल नौकरियां-भर्तियां 1,755 रहीं। यह अगस्त के 1,413 के आंकड़े की तुलना में 24 प्रतिशत का सुधार है। नौकरी जॉबस्पीड इंडेक्स माह-दर-माह आधार पर नौकरी.कॉम वेबसाइट पर नौकरियों की सूचीबद्धता के हिसाब से नियुक्ति गतिविधियों की गणना करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में फार्मा क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियां 44 प्रतिशत बढ़़ीं। वहीं एफएमसजी क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियों में 43 प्रतिशत, शिक्षा और अध्यापन में 41 प्रतिशत तथा आईटी क्षेत्र में 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनलॉक उपायों के बाद आवाजाही में सुधार से रीयल एस्टेट क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियां 44 प्रतिशत सुधरी हैं। वाहन और संबद्ध क्षेत्रों में इसमें 29 प्रतिशत तथा आतिथ्य और यात्रा क्षेत्र में 48 प्रतिशत का सुधार हुआ है। बीपीओ और आईटीईएस क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियों में अगस्त की तुलना में 29 प्रतिशत का सुधार हुआ है। वहीं बैंकिंग और वित्तीय सेवा क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियां 33 प्रतिशत सुधरी हैं। भाषा अजय अजय मनोहर मनोहर 1210 1641 मुंबई नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन