1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. AIESL recruitment 2023: विभिन्न एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

AIESL recruitment 2023: विभिन्न एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Nov 19, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 19, 2023 06:15 am IST

AIESL recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवाीरों के लिए एक अच्छी खबर है। एआईईएसएल ने एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIESL recruitment 2023: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। एआईईएसएल ने एग्जीक्यूटिव, जूनियर एग्जीक्यूटिव, डीवाई मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।  एप्कलीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट पर चल रहा है।  इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiesl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

लास्ट डेट 

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 28 नवंबर 2023 से पहले आवेदन कर दें,जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

AIESL recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 52 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें- 

  • कार्यकारी विपणन: 1
  • जूनियर एक्जीक्यूटिव मार्केटिंग: 2
  • कार्यकारी मानव संसाधन: 4
  • कार्यकारी आईआर: 2
  • ऑफिसर एचआर: 8
  • कार्यकारी एमएम: 2
  • उप प्रबंधक एमएम: 8
  • अधिकारी एमएम:4
  • कार्यकारी वित्त (स्तर- II)/ कार्यकारी वित्त (वरिष्ठ स्तर): 5
  • कार्यकारी वित्त: 4
  • जूनियर कार्यकारी वित्त: 7
  • सहायक प्रबंधक वित्त: 5

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन  

AIESL recruitment 2023 के लिए  कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aiesl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी नीचे दिए गए पते पर जमा करनी होगी:

पता- मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड, दूसरी मंजिल, सीआरए बिल्डिंग, सफदरजंग हवाई अड्डा परिसर, अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली - 110 003

ये भी पढ़ें- कौन है दुनिया का सबसे तेज भागने वाला इंसान

AIIMS में विभिन्न फैकल्टी पदों पर निकली वैकेंसी 
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन