1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सोनल दिनुशा ने रच दिया इतिहास, भारत को आ गई साल 2000 की याद, आखिर ऐसा क्या किया

सोनल दिनुशा ने रच दिया इतिहास, भारत को आ गई साल 2000 की याद, आखिर ऐसा क्या किया

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 27, 2026 12:58 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 12:58 pm IST

सोनल दिनुशा ने भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने हर पारी में 50 से अधिक रन बनाए हैं। इसमें दो तो शतक ही शामिल हैं। उन्हीं की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे मैच में फाइटबैक किया।

Sonal Dinusha- India TV Hindi
सोनल दिनुशा Image Source : AP

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान श्रीलंका को लगता है कि भविष्य का स्टार मिल गया है। किसी को नहीं पता था कि जो बड़े बड़े नाम हैं, उनमें से एक नया खिलाड़ी कुछ ऐसा कर जाएगा, जो भारतीय टीम के खिलाफ पिछले 26 साल से कभी नहीं हुआ। सोनल दिनुशा ने इतिहास रच दिया। जो काम साल 2000 में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने किया था, वही काम अब सोनल ने भी कर दिखाया है। उन्होंने पहले ही नहीं, बल्कि दूसरे मैच में भी जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। 

पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ किया था सोनल ने डेब्यू

सोनल दिनुशा के रूप में श्रीलंका को एक अच्छा और शानदार खिलाड़ी मिल गया है। सोनल ने पिछले ही साल बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक वे चार मैच खेल चुके हैं और इसमें उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए हैं। बड़ी बात ये है कि सोनल का औसत 61.66 का है। वे एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं। ध्यान रखिएगा कि इसमें भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के आंकड़े शामिल नहीं हैं, क्योंकि ये मैच अभी चल रहा है। 

चार बैक टू बैक पारियों में लगाए दो शतक और दो अर्धशतक

श्रीलंका के लिए इसी सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में सोनल ने शानदार शतक ठोकने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद उसी मैच की दूसरी पारी में भी उन्होंने 84 रन बन दिए थे। इसके बाद दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने फिर शतकीय पारी खेली। सोनल ने 162 बॉल पर 103 रन बनाए। इसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। इसके बाद इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतक जमाया। इससे पहले केवल जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर में भारत के खिलाफ ये काम किया था। साल 2000 में फ्लावर ने चार लगातार पारियों में दो शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने एक बार तो नाबाद 232 रन भी बना दिए थे। उसके बाद अब जाकर किसी ​बल्लेबाज ने ऐसा काम किया है। 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार हैं सोनल के आंकड़े

अभी सोनल केवल 25 साल के हैं और पिछले ही साल उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ है। उन्हें अभी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने बाकी हैं। हालांकि वे 69 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 3882 रन बना चुके हैं। इसमें 12 शतक और 20 अर्धशतक हैं। अब देखना होगा कि जैसे जैसे सोनल आगे बढ़ेंगे कैसा ​खेल दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें 

ऋषभ पंत ने पकड़ ली टीम इंडिया की कमजोरी, बोले- बाहर से कोई नहीं आएगा VIDEO

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट ड्रॉ हुआ तो भी टीम इंडिया को नुकसान, WTC अंक तालिका पर क्या पड़ेगा असर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल