1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL 2nd Test ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती 2 मैचों की टेस्ट सीरीज

IND vs SL 2nd Test ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती 2 मैचों की टेस्ट सीरीज

 Written By: Pankaj Mishra
 Updated : Aug 27, 2026 04:47 pm IST

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट का आज पांचवां और आखिरी दिन रहा। इस मैच में कोई नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

india vs sri lanka test- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट Image Source : AP

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ड्रॉ हो गया। इस तरह टीम इंडिया ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। गॉल में खेला गया पहला टेस्ट टीम इंडिया ने 165 रनों से अपने नाम किया था। दूसरे टेस्ट में 4 दिनों तक भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा, लेकिन आखिरी दिन श्रीलंका ने कमाल करते हुए मैच में हार को टाल दिया। श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में सोनल दिनुशा सबसे बड़े हीरो रहे जिन्होंने इस सीरीज में अपना तीसरा शतक लगाने के साथ मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका अदा की। सोनल दिनुशा के बल्ले से दूसरी पारी में 133 रनों की नाबाद इनिंग देखने को मिली।

टीम इंडिया पूरे दिन हासिल कर सकी सिर्फ तीन विकेट

कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को श्रीलंका की दूसरी पारी समेटने के लिए चार विकेट हासिल करने थे, जिसके बाद उसे चौथी पारी में टारगेट हासिल करने का मौका मिलता। हालांकि भारतीय टीम ऐसा नहीं कर सकी और पूरे दिन के खेल में सिर्फ तीन विकेट ही उन्हें हासिल करने में कामयाबी मिली। सोनल दिनुशा के अलावा केशारा नुवांथा ने भी अहम भूमिका निभाई जिसमें उनके बल्ले से 46 रन देखने को मिले। सोनल और केशारा के बीच में 7वें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी देखने को मिली जिसमें दोनों ने मिलकर कुल 242 गेंदों का सामना किया। इस साझेदारी ने मुकाबले को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका अदा की।

भारतीय टीम ने दिया था श्रीलंका को फॉलोऑन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल ने जहां 117 रनों की जबरदस्त पारी खेली, वहीं ध्रुव जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों का भी छोटा छोटा योगदान रहा। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी केवल 290 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे। यानी अब श्रीलंका की लीड हो चुकी है। इसके बाद का खेल अब जारी है। 

 

Latest Cricket News

IND vs SL 2nd Test LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 4:42 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ

    दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। इस तरह टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। लंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए।

  • 4:27 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका की बढ़त 200 रनों के पार पहुंची

    कोलंबो टेस्ट में भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 151 ओवर्स में 418 रन 9 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं, जिसमें उनकी कुल बढ़त अब 205 रनों की हो गई है। सोनल दिनुशा 122 और असिता फर्नांडो ने अभी अपना खाता नहीं खोला है।

  • 4:04 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    लाहिरू कुमार 12 रन बनाकर हुए आउट

    श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन के आखिरी सेशन के खेल में अपनी दूसरी पारी में 402 के स्कोर पर 9वां विकेट लाहिरू कुमारा के रूप में गंवा दिया है, जो 12 के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। श्रीलंका के पास अभी कुल 189 रनों की बढ़त है।

  • 3:40 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने अपनी बढ़त को 180 रनों के पार पहुंचाया

    भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में फॉलोऑन मिलने के बाद श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 5वें दिन के आखिरी सेशन के खेल में 139 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 394 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब कुल 181 रनों की बढ़त हो चुकी है। सोनल दिनुशा 104 और लाहिरू कुमारा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 3:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    सोनल दिनुशा ने सीरीज में लगाया तीसरा शतक

    श्रीलंका की तरफ से कोलंबो टेस्ट मैच में फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में सोनल दिनुशा के बल्ले से शानदार शतकीय पारी टी ब्रेक के बाद खेल शुरू होने के साथ ही देखने को मिली है, सोनल का यह इस सीरीज में तीसरा शतक है। श्रीलंका की टीम ने अब तक अपनी दूसरी पारी में 387 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके पास कुल 174 रनों की बढ़त है।

  • 3:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टी ब्रेक के बाद 5वें दिन आखिरी सेशन के खेल की हुई शुरुआत

    भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के आखिरी दिन के आखिरी सेशन के खेल की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें श्रीलंकाई टीम की तरफ से दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है और उन्होंने अब तक 8 विकेट के नुकसान पर 383 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके पास कुल 170 रनों की बढ़त है।

  • 2:58 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    हो गया टी ब्रेक

    अब टी ब्रेक हो गया है। श्रीलंका ने अब तक अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 383 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की लीड अब 170 रन की हो चुकी है। इस बीच सोनल 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। यानी टीम अभी टी ब्रेक के बाद फिर खेलने उतरेंगी। हो सकता है कि सोनल के शतक के बाद श्रीलंका पारी घोषित करने का ऐलान कर दे।

  • 2:36 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सोनल खेल रहे शानदार पारी

    सोनल दिनुशा एक और जबरदस्त पारी खेल रहे हैं। अब वे अब तक 185 बॉल पर 88 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके निशाने पर एक और शतक है। वे इसी सीरीज में दो शतक पहले ही लगा चुके हैं।

  • 2:11 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने बनाई 150 से अधिक रनों की लीड

    श्रीलंका की टीम ने अब तक अपनी दूसरी पारी में 364 रन बना लिए हैं। अब उसकी लीड 150 से अधिक रनों की हो चुकी है। इस वक्त सोनल दिनुशा 84 और लाहिरू कुमारा एक रन बनाकर खेल रहे हैं। अब भारत के लिए मैच जीतना आसान नहीं होने वाला।

  • 1:53 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सोनल बढ़ा रहे टीम इंडिया की टेंशन, एक और शतक के करीब

    सोनल ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रखी है। वे अब तक नाबाद हैं और 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर अब 359 रन हो गया है। वहीं टीम की लीड 146 तक जा पहुंची है।

  • 1:41 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका को आठवां झटका

    श्रीलंका का आठवां विकेट गिर गया है। प्रभात जयसूर्या को रवींद्र जडेजा ने आउट कर दिया है। उन्होंने 26 बॉल में कोई रन नहीं बनाया। 27वीं बॉल पर दो रन बनाकर अपना खाता खोला और 28वीं बॉल पर आउट हो गए।

  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने पार किया 350 का आंकड़ा

    श्रीलंका ने 350 से अधिक रन अब अपनी दूसरी पारी में बना लिए हैं। आज अभी तक श्रीलंका का एक ही विकेट गिरा है, जो लंच के तुरंत बाद आया था, उसके बाद से लेकर फिर टीम इंडिया के हाथ खाली हैं। श्रीलंका की लीड अब 139 रन की हो चुकी है।

  • 1:00 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सोनल ने लगा दी मैच में जान

    भारत को लं​च के तुरंत बाद आज की पहली सफलता मिली थी। मानव सुथार को विकेट मिला, लेकिन टीम की टेंशन अभी कम नहीं हुई है। सोनल दिनुशा गजब की ​बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका स्कोर अब 60 पार निकल गया है।

  • 12:45 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सुथार ने दिलाया ब्रेकथ्रू

    लंच के बाद आखिरकार टीम इंडिया को आज का पहला विकेट मिल गया है। मानव सुथार ने केशर को आउट कर दिया है। उन्होंने 150 बॉल खेलकर 46 रन बनाए हैं। उन्होंने एक अच्छी पारी खेली।

  • 12:37 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सोनल और केशर की जबरदस्त पारियां

    जब लंच हुआ, तब तक श्रीलंका के चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज क्रीज पर जमे हुए थे। सोनल दिनुशा 55 और केशर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को यहां से कम से कम विकेट चाहिए होगा, ताकि जीत की संभावना बनी रहे।

  • 12:03 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    आखिरी दिन का पहला सेशन खत्म

    आखिरी यानी पांचवें दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। भारत को इस दौरान एक भी सफलता नहीं मिली। अब तक दो घंटे से अधिक का खेल हो गया है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 329 रन बना लिए हैं और केवल छह ही विकेट गिरे हैं। श्रीलंका की लीड अब बढ़कर 116 रन की हो चुकी है।

  • 11:40 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    सोनल ने पूरा किया अर्धशतक

    श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर उन्होंने 300 के पार पहुंचा दिया है और अब तो लीड भी 100 से ज्यादा रन की हो चुकी है।

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका की लीड 100 के पार

    श्रीलंका ने अब 100 रन से अधिक की लीड बना ली है। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज अभी तक क्रीज पर टिके हुए हैं। स्कोर भी 300 अधिक का हो गया है। अब अगर जल्द विकेट नहीं मिला तो जीत टीम इंडिया के हाथ से निकल जाएगी।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने पार किया 300 का स्कोर

    श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में अ​ब 300 से अधिक रन लिए हैं। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज अभी तक क्रीज पर बने हुए हैं। आज भारत को एक भी सफलता नहीं मिली है। अब श्रीलंका की लीड बढ़कर 90 रन की हो चुकी है।

  • 11:03 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने पहली पारी का स्कोर पीछे छोड़ा

    श्रीलंका ने अब पहली पारी से ज्यादा रन दूसरी पारी में बना लिए हैं। पहली पारी में टीम केवल 290 रन ही बना पाई थी। अब दूसरी पारी में स्कोर उससे आगे निकल गया है। अब भारतीय टीम को विकेट चाहिए, नहीं तो मुश्किलें और बढ़ेंगी।

  • 10:48 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब बढ़ रही हैं टीम इंडिया की मुश्किलें

    अब टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। पहले एक घंटे का खेल हो गया है, लेकिन भारतीय टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 280 से अधिक रन बना लिए हैं, साथ ही उसकी लीड भी लगातार बढ़ती जा रही है।

  • 10:31 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने बना ली 50 रन से अधिक की लीड

    श्रीलंका ने अब 50 रन से अधिक की लीड बना ली है। भारत काफी देर से विकेट की तलाश कर रहा है, जो कि उसे नहीं मिल पा रहा है। चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज अभी तक क्रीज पर टिके हुए हैं।

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने पार किया 250 का स्कोर

    श्रीलंका ने अब अपनी दूसरी पारी में 250 से अधिक रन बना लिए हैं। टीम की पहली पारी 290 पर ही समाप्त हो गई थी। अब तक छह विकेट गिरे हैं। देखना होगा कि टीम और कितने रन जोड़ने में कामयाब होती है।

  • 10:09 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत को आज के पहले विकेट की तलाश

    भारत को आज के पहले विकेट की तलाश है। श्रीलंका के छह विकेट गिर चुके हैं। अब तक उसकी लीड 36 रन की हो गई है। जैसे जैसे ये आंकड़ा बढ़ेगा और विकेट नहीं मिलेगा, तब तक टीम इंडिया की बेचैनी बढ़ी रहेगी।

  • 9:57 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका की लीड अब 31 रन की हुई

    श्रीलंका की दूसरी पारी अभी जारी है। श्रीलंका की लीड अब बढ़कर 31 रन की हो गई है। श्रीलंका के छह विकेट गिरे हैं। सोनल और केशर अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं।

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    आखिरी दिन का खेल शुरू

    आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। सोनल दिनुशा और केशर नुवांथा क्रीज पर है। भारतीय टीम कोशिश कर रही है कि जल्द ही इन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया जाए।

  • 9:46 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत को जल्द खत्म करना होगा मैच

    भारतीय टीम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द श्रीलंका के बचे हुए चार विकेट उखाड़े जाएं। क्योंकि बारिश की संभावना है, जो कभी भी ​बिलेन बनकर आ सकती है। मैच कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा।

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय टीम मैदान पर उतरने के लिए तैयार

    मौसम पूरी तरह साफ है, टीम इंडिया मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। श्रीलंका के चौथे दिन के नाबाद बल्लेबाज कुछ ही देर में क्रीज पर आएंगी और आखिरी दिन का रोमांच शुरू हो जाएगा।

  • 9:37 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    फिलहाल नहीं हो रही है बारिश

    इस वक्त कोलंबो में मौसम साफ है। बारिश नहीं हो रही है। भारतीय टीम के लिए ये अच्छी खबर है। अब जैसे ही आज का मैच शुरू होगा तो टीम की कोशिश होगी कि जल्द से जल्दी श्रीलंका के बचे हुए चार विकेट गिरा जाएं।

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने ले ली है 16 रन की बढ़त

    जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए थे। यानी श्रीलंका ने अब तक 16 रन की लीड बना ली है। अब बचे हुए चार विकेट और कितने रन जोड़ पाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल