1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. AIIMS में जूनियर रेजिडेंट्स के पद पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

AIIMS में जूनियर रेजिडेंट्स के पद पर निकली भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

 Published : Aug 07, 2023 09:58 am IST,  Updated : Aug 07, 2023 09:58 am IST

AIIMS Raebareli Recruitment: ऑल इडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायबरेली की तरफ से जूनियर रेजिडेंट्स के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIIMS Raebareli Recruitment: एम्स में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। ऑल इडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायबरेली की तरफ से जूनियर रेजिडेंट्स के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती को एडहॉक बेसिस(Adhoc) पर आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर aiimsrbl.edu.in जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल 

इस  भर्ती अभियान के जरिए कुल 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें- 

  • जनरल कैटेगरी के लिए 19 पद
  • ओबीसी के लिए 10 पद 
  • एससी के लिए 5 पद  
  • एसटी के लिए 5 पद 
  • EWS के लिए 3 पद 

शैक्षिक योग्यता 
इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स को MBBS पास होना आवश्यक है। इसके अलावा ज्वाइनिंग से पहले राज्य/एमसीआई मेडिकल पंजीकरण अनिवार्य है। 

कितनी मिलेगी सैलरी
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में सेलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 7वीं सीपीसी की सिफारिशों के अनुसार वेतन मैट्रिक्स (स्तर-10) में मिनिमम 56,100 रुपये + एनपीए (चिकित्सा कर्मियों के लिए) मिलेगा।

क्या है सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में जूनियर रेजिडेंट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा (MCQ Based) के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले General/OBC/EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को  1000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं PWBD कैंडिडेट्स को इससे छूट मिली है। 

लास्ट डेट 
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 16 अगस्त 2023 तक आवदेन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन