अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश (WCD MP) ने आंगनवाड़ी सहायक पदों के तहत 17,477 रिक्तियों के लिए आधिकारिक तौर पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल chayan.mponline.gov.in के माध्यम से चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। लेकिन क्या आप इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं। अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इस जानकारी से अवगत होंगे।
आवेदन करने की योग्यता?
शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को कम से कम 12 वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा: अगर आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की मिनिमम एज 18 वर्ष और मेक्सिमम एज 35 वर्ष होनी चाहिए।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारअपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें।