1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के री-एवूल्यूशन, री-वेरीफिकेशन के रिजल्ट किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के री-एवूल्यूशन, री-वेरीफिकेशन के रिजल्ट किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 04:03 pm IST

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के री-एवूल्यूशन, री-वेरीफिकेशन के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो छात्र इसमें शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CBSE- India TV Hindi
CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के री-एवूल्यूशन, री-वेरीफिकेशन के रिजल्ट किए जारी Image Source : RESULTS.CBSE.NIC.IN

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के री-एवूल्यूशन और री-वेरीफिकेशन के रिजल्ट 2023 की घोषणा आज कर दी है। जो उम्मीदवार री-एवूल्यूशन और री-वेरीफिकेशन में हिस्सा लिए थे, वे कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकेंगे। जानकारी दे दें कि उम्मीदवार अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके री-एवूल्यूशन और री-वेरीफिकेशन रिजल्ट को देख सकते हैं।

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12 मई को 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। इस साल लड़कियों ने 10वीं कक्षा में क्रमशः 94.25% और 92.27% पास प्रतिशत के साथ लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, 12वीं कक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.6% और लड़कों का 84.67% रहा।

Class XII- After Re-evaluation/Verification – Lot 1 Result 2023

Class X – After Re-evaluation/Verification – Lot 1 Result 2023

CBSE Board re-evaluation and re-verification Result: ऐसे करें चेक

सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।

इसके बाद 12वीं या 10वीं कक्षा के री-एवूल्यूशन/री-वेरीफिकेशन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

फिर अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

इसके बाद 10वीं, 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा।

अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन