1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इस बैंक में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, निकली 4500 वैकेंसी; जानें सेलेक्ट होने पर कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इस बैंक में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, निकली 4500 वैकेंसी; जानें सेलेक्ट होने पर कितना मिलेगा स्टाइपेंड

 Published : Jun 09, 2025 03:45 pm IST,  Updated : Jun 09, 2025 03:45 pm IST

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि सेलेक्ट होने पर कितनी स्टाइपेंड मिलेगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप बैंक में नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधितकारिक वेबसाइट पर centralbankofindia.co.in  जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 23 जून 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। वहीं, शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 25 जून 2025 है। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 4500 अपरेंटिस पदों रो भरा जाएगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता हैं या यूं कहें कि एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (ग्रेजुएट) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता आवश्यक है। 
  • आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेस् की मिनिमम एज 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। 
  • NATS पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

आधिकारिक नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, सेलेक्ट होने पर 15000 रुपये प्रति माह(एक साल तक) स्टाइपेंड मिलेगा।

एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस?

इसके सेलेक्शन प्रोसेस में BFSI SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा और राज्य की स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल है। 

परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या 100 है और अधिकतम अंक 100 हैं। वस्तुनिष्ठ परीक्षणों में गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा।

किसी विशेष राज्य की ट्रेनिंग सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषाओं में से किसी एक में कुशल (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए। सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को सरकारी प्रशिक्षुता पोर्टल के जरिए डिजिटल प्रशिक्षुता अनुबंध जारी किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- 

MBBS के लिए NEET में कितने नंबर लाने पर OBC कैंडिडेट्स को गवर्नमेंट कॉलेज मिल सकता है? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन