1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. DU Recruitment 2023: नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

DU Recruitment 2023: नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2023 06:49 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 06:49 pm IST

DU Recruitment 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन कॉलेज ने गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 21 दिन है। विज्ञापन 23 दिसंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट zakirhusaindelhicollege.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

DU Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 33 गैर-शिक्षण पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

DU Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों और महिला आवेदकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। 

DU Recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.zakirhusaindelhicollege.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये भी पढ़ें- भारत के इस पड़ोसी देश में नहीं है एक भी मस्जिद

कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती के लिए चल रहे आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन