1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती के लिए चल रहे आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट में निकली भर्ती के लिए चल रहे आवेदन की लास्ट डेट करीब, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 24, 2023 04:35 pm IST,  Updated : Dec 24, 2023 04:35 pm IST

कंज्यूमर अफेयर्स विभाग में वरिष्ठ युवा पेशेवरों और युवा पेशेवरों के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Department of Consumer Affairs Recruitment 2023: मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण उपभोक्ता अफेयर विभाग ने अनुबंध के आधार पर वरिष्ठ युवा पेशेवरों और युवा पेशेवरों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।  इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ConsumerAffairs.nic.in या jagograhakjago.gov.in/vacancy के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर दें, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। 

कितने समय के लिए रहेगा कांट्रेक्ट 

जानकारी दे दें कि यह अनुबंध प्रारंभ में एक वर्ष के लिए होगा। अनुबंध को तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। 

Department of Consumer Affairs Recruitment 2023 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 9 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 3 रिक्तियां वरिष्ठ युवा पेशेवरों के पद के लिए हैं और 6 रिक्तियां युवा पेशेवरों के लिए हैं।

Department of Consumer Affairs Recruitment 2023 आयु सीमा

यंग प्रोफेशनल पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष 

सीनियर यंग प्रोफेशनल पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

Department of Consumer Affairs Recruitment 2023  के लिए कैसे करें आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jagograhakjago.gov.in/vacancy के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। 

ये भी पढ़ें- भारत के इस पड़ोसी देश में नहीं है एक भी मस्जिद
इलाहाबाद हाई कोर्ट में निकली भर्ती, जानें कब से शुरू हो रहे आवेदन; पढ़ें पूरी डिटेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन