1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. टेस्ला ने भारत में किन पदों पर निकाली है भर्ती? यहां जानें पूरी डिटेल

टेस्ला ने भारत में किन पदों पर निकाली है भर्ती? यहां जानें पूरी डिटेल

 Published : Feb 19, 2025 05:40 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 05:42 pm IST

टेस्ला ने भारत में सर्विस, सेल्स और कस्टमर सपोर्ट, संचालन सहित विभिन्न श्रेणियों के तहत विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

टेस्ला ने भारत में अपनी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेस्ला ने सर्विस एडवाइजर, ‘पार्ट्स’ एडवाइजर, सर्विस टेक्नीशियन समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी दे दें कि ये पद ‘मुंबई उपनगरीय’ क्षेत्र के लिए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेस्ला ने किन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। अगर आप इस जानकारी से अनभिज्ञ हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस जानकारी से अवगत कराएंगे। 

सभी इच्छुक अभ्यर्थी नीचे देख सकते हैं कि टेस्ला ने किन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। 

कौन से हैं पद?

सर्विस एडवाइजर, ‘पार्ट्स’ एडवाइजर, सर्विस टेक्नीशियन, सर्विस मैनेजर, सेल्स एंड कंस्टमर सपोर्ट, स्टोर मैनेजर, व्यवसाय संचालन विश्लेषक, कस्टमर सपोर्ट सुपरवाइजर, कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट, डिलेवरी ऑपरेशन स्पेशलिस्ट, ऑर्डर ऑपरेशन स्पेशलिस्ट, आंतरिक बिक्री एडवाइजर और उपभोक्ता सहभागिता प्रबंधक पद शामिल हैं।

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार टेस्ला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट tesla.com पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को भारत में अपना स्थान दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को जॉब प्रोफाइल वाला पेज दिखाई देगा।
  • अब जॉब प्रोफाइल पर क्लिक करें और विवरण पढ़ें।
  • अगर आप इस पद के लिए योग्य हैं, तो अप्लाई पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
  • आखिरी में उम्मीदवार आगे की ज़रूरत के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

बता दें कि हाल में ही पीएम मोदी और एलन मस्क की अमेरिका में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद कुछ दिनों बाद ही ये फैसला आया है।

ये भी पढ़ें- 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित, 25 से 30 अप्रैल तक पटना में होगा एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन