बॉम्बे हाईकोर्ट में निकली Peon भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीजदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था और इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे सभी बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bhc.gov.in के माध्यम अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने पर एक Peon को कितनी सैलरी मिलेगी। अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।
सैलरी विवरण
आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 16600 रुपये से 52400 रुपये (बेसिक) तक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कई और भत्ते भी मिलते हैं।
कैसे करेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को बॉम्बे हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को भरना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार उस विवरण को सबमिट कर दें।
- इतना करते ही उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
एडमिट कार्ड के लिए सीधा लिंक- bhc.gov.in/bhcpeonrecruit2025/peonadmitcard.php
भर्ती से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पैनी निगाह आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।