1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, वैकेंसी समेत जान लें कौन कर सकता है आवेदन

जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती, वैकेंसी समेत जान लें कौन कर सकता है आवेदन

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 27, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 06:34 pm IST

हिमाचल प्रदेश में जॉब ट्रेनी जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए वैकेंसी डिटेल और एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। हिमाचल प्रदेश में जूनियर इंजीनियर सिविल (जॉब ट्रेनी) के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जो इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे सभी आधिकारिक वेबासइट hprca.hp.gov.in  पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख  2 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही उनके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (B.E./B.Tech) होनी चाहिए।
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष (1 जनवरी 2026 को ) होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन करें?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

कितने पदों को भरा जाएगा? 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 149 पदों पर भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन