1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जारी हुए एडमिट कार्ड

IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा का क्या है एग्जाम पैटर्न? जारी हुए एडमिट कार्ड

 Published : Oct 06, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 02:30 pm IST

आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी - India TV Hindi
IBPS क्लर्क मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी Image Source : FILE

IBPS Clerk Main Exam  Admit card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने सीआरपी क्लर्क मुख्य परीक्षा, 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है और मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं, वे सभी अपने एडमिट कार्ड या कॉल लेटर ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों कोआईबीपीएस क्लर्क मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा। 

डायरेक्ट लिंक 

एग्जाम पैटर्न 

प्रवेश पत्र के साथ ही संस्थान ने सूचना पुस्तिका भी जारी की है। दस्तावेज के अनुसार, मुख्य परीक्षा में चार सेक्शन होंगे। 

  • सामान्य/वित्तीय जागरूकता: 50 प्रश्न, 50 अंक, अवधि: 35 मिनट
  • सामान्य अंग्रेजी: 40 प्रश्न, 40 अंक, अवधि: 35 मिनट
  • तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता- भाग ए: 2 अंकों के 10 प्रश्न,  भाग बी: 1 अंक के 40 प्रश्न, अवधि: 45 मिनट
  • मात्रात्मक योग्यता: 50 प्रश्न, 50 अंक, अवधि: 45 मिनट

IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर को निर्धारित है। अभी प्रोबेशनरी ऑफिसर्स प्रीलिम्स (IBPS PO प्रीलिम्स) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं, जिनका उम्मीदवारों को इंतजार है। IBPS 6,148 रिक्तियों के लिए क्लर्क भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है।  

ये भी पढ़ें- बुलडोजर और जेसीबी क्या अंतर होता है? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन