1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. IOCL में निकली इंजीनियर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी, एक सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ लें डिटेल्स

IOCL में निकली इंजीनियर भर्ती, नोटिफिकेशन हुआ जारी, एक सितंबर से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ लें डिटेल्स

 Published : Aug 26, 2025 06:31 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 06:31 pm IST

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL में इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आइए इस खबर के जरिए इससे संबंधित डिटेल्स को जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद शानदार खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी IOCL में इंजीनियर पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में  शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सतके हैं। 

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया और कब खत्म होगी? 

  • प्रारंभ तिथि: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। दूसरी तरह से कहें तो एक सितंबर से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
  • अंतिम तिथि: इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। 

  • आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद खुद को उम्मीदवारों पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 
  • आखिरी में फॉर्म में भरी हुई डिटेल्स को चेक करें और फिर सबमिट करें।  

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 50000 रुपये से 160000 रुपये तक(प्रतिमाह) सैलरी मिलेगी।

जानकारी दे दें कि इसका डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन