1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी; ऐसे करें अप्लाई

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली बंपर भर्ती, 1800 से ज्यादा है वैकेंसी; ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 18, 2023 11:52 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 11:52 pm IST

IOCL Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IOCL Recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवर 2024 शाम 5 बजे तक है। 

IOCL Apprentice Recruitment 2023: ये है रिक्ति विवरण

अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती अभियान संगठन में 1820 अपरेंटिस रिक्ति पद को भरेगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2023: आयु सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

IOCL Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

चयन ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों और अधिसूचित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के आधार पर होगा। ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार(Objective type) के बहुविकल्पीय प्रश्नों(MCQ) के साथ आयोजित की जाएगी, जिसमें एक सही विकल्प के साथ चार विकल्प होंगे। इस संबंध में डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "विज्ञापन संख्या IOCL/MKTG/APPR/2023-24 के माध्यम से प्रशिक्षुओं की नियुक्ति"
  • फिर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। 
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र जमा करें और हार्ड कॉपी ले लें। 

ये भी पढ़ें- कितनी तेज आवाज आपको बना सकती है बहरा

लोक सभा और राज्य सभा में क्या अंतर होता है
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन