बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। J&K Bank में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बेहद करीब है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। इस भर्ती अभियान के जरिए 400 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की एलिजिबिलिटी
- जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन किया है, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- उम्मीदवार को संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित क्षेत्र/इलाके की स्थानीय/आधिकारिक भाषा में निपुण होना चाहिए, और उसने 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय/आधिकारिक भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।
- 1 जनवरी, 2026 तक आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सेलेक्शन प्रोसेस
चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी।
नेगेटिव मार्किंग
ऑब्जेक्टिव टेस्ट में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग (अंकों की कटौती) होगी। जिस भी प्रश्न का उत्तर उम्मीदवार ने गलत दिया है, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक-चौथाई (1/4) भाग पेनल्टी के रूप में काट लिया जाएगा, ताकि अंतिम स्कोर निकाला जा सके। यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ दिया जाता है, यानी उम्मीदवार द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए कोई पेनल्टी नहीं होगी।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 461 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी के लिए 700 रुपये है और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। भुगतान का कोई अन्य माध्यम उपलब्ध नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
कब जारी होगा CBSE क्लास 12 रिजल्ट? जानें कहां देख सकेंगे परिणाम