1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कब जारी होगा CBSE क्लास 12 रिजल्ट? जानें कहां देख सकेंगे परिणाम

कब जारी होगा CBSE क्लास 12 रिजल्ट? जानें कहां देख सकेंगे परिणाम

 Published : Apr 26, 2026 06:26 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 06:26 pm IST

CBSE बोर्ड क्लास 12 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम का वेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स उसे कहां चेक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

इस साल CBSE बोर्ड क्लास 12 की परीक्षा में जो स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं वे सभी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की ओर से परिणाम को जल्द ही जारी किया जाएगा। CBSE क्लास 12 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किये जाएंगे। हालांकि, परिणाम किस दिन और किस समय जारी होंगे, इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

सीबीएसई क्लास 12 के परिणाम को देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल यूज करने होंगे, इनके बिना परिणाम को नहीं देखा जा सकेगा। जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

CBSE क्लास 12 रिजल्ट को कैसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को होमपेज पर  CBSE क्लास 12 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने एक अलग विंडो खुलेगी, जहां उन्हें मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी देख सकेंगे। 

डिजिलॉकर पर चेक करने के स्टेप्स

  • डिजिलॉकर पर अपने परिणाम को जांचने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। 
  • स्टूडेंट्स इस स्टेप के बाद अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें। 
  • अब स्टूडेंट्स को क्लास 12 मार्कशीट वाले लिंक पर जाना होगा। 
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट्स को CBSE वाले सेक्शन में जाना होगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • विवरव को सबमिट करते ही स्टूडेंट्स के सामने सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और आगे के लिए एक सेव कर लें। 

उमंग ऐप पर चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले अपने फोन UMANG ऐप डाउनलोड करें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण करें।
  • इसके बाद सर्च बार में ‘CBSE Board’ टाइप करें।
  • इसके बाद 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉगिन विंडो में (रोल नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।