1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. LIC में AAO और AE पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

LIC में AAO और AE पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Aug 16, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 03:06 pm IST

LIC में सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (AE) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (AE) पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक व पात्र उम्मीदवार LIC की वेबसाइट icindia.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  

कितने और किन पदों को भरा जाएगा?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 841 पदों को भरा जाएगा। इसमें- 

  • सहायक अभियंता: 81 रिक्तियां
  • सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) विशेषज्ञ: 410 रिक्तियां
  • सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ-सामान्यज्ञ): 350 रिक्तियां

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म को सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

इस एलआईसी एएओ और एई भर्ती अभियान के लिए आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए ₹85 प्लस लेनदेन शुल्क और जीएसटी है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹700 प्लस लेनदेन शुल्क और जीएसटी है।

LIC AAO, AE 2025: चयन प्रक्रिया

  • एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारियों के चयन में तीन चरण शामिल हैं - एक प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और उसके बाद भर्ती-पूर्व चिकित्सा परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा (चरण-I) में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए नहीं माना जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार एलआईसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन