1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब बहुत करीब, जल्द कर दें अप्लाई

मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब बहुत करीब, जल्द कर दें अप्लाई

 Published : Mar 15, 2025 03:13 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 03:13 pm IST

अगर आप मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद करीब है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

मध्य प्रदेश ग्रुप 4 भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया जल्द ही खत्म कर दी जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप 4 के कुल 300 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब है लास्ट डेट 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आखिरी तारीख 17 मार्च 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 369 पदों को भरा जाएगा। इसमें असिस्टेंट ग्रेड 3, स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर एवं अन्य समकक्ष पदों को भरा जाएगा। 

कैस करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • अपने आवेदन पत्र को पूरा भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, वहीं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा। लिखित परीक्षा 100 अंक की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन