1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NARL recruitment 2023: इन पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

NARL recruitment 2023: इन पदों पर निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2023 07:08 pm IST,  Updated : Dec 17, 2023 07:08 pm IST

NARL recruitment 2023: नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला यानी NARL ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के एसडी और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NARL recruitment 2023: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (NARL) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर के एसडी और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.narl.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। 

NARL recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 15 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से एक रिक्ति वैज्ञानिक/इंजीनियर 'एसडी' के पद के लिए है और 14 रिक्तियां जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के पद के लिए हैं।

NARL recruitment 2023: आयु सीमा

वैज्ञानिक/इंजीनियर एसडी पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) पदों के लिए मेक्सिमम आयु सीमा 28 वर्ष है।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

NARL recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.narl.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर वर्क विद एनएआरएल टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद वैकेंसी टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

ये भी पढ़ें- किस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय

अगर UP Board Exams 2024 में करना है टॉप, तो अपनाएं ये टिप्स 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन