अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमेटेड यानी NPCIL में अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इन भर्ती के लिए जिन इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे सभी 21 जुलाई 2025 तक या इस तिथि से पहले अप्लाई कर दें। 21 जुलाई 2025 इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट है। इस भर्ती अभियान के जरिए अपरेंटिस के 300 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती के जरिए ट्रेड अपरेंटिस, डिप्लोमा अपरेंटिस और ग्रेजुएट अपरेंटिस के कुल 337 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ट्रेड अपरेंटिस के 122 पद, डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 94 पद और ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 121 पद शामिल हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इस भर्ती में सेलेक्ट होने पर उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा, इस सवाल के जवाब को आप नीचे बताए गए बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं।
- ट्रेड अपरेंटिस - (एक वर्षीय आईटीई कोर्स वाले कैंडिडेट्स)सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 7700 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- ट्रेड अपरेंटिस - (दो वर्षीय आईटीई कोर्स वाले कैंडिडेट्स)सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 8050 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- डिप्लोमा अपरेंटिस- सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 8000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- ग्रेजुएट अपरेंटिस- सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 9000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा।
ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्टर करना होगा। वहीं, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को nats.education.gov.in पर रजिस्टर करना होगा।