1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. NPCIL में निकली है एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, जान लें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

NPCIL में निकली है एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, जान लें कितना मिलेगा स्टाइपेंड

 Published : Apr 13, 2026 04:12 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 04:13 pm IST

NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आप नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड यानी NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए अप्लाई करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट npcil.co.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को हर माह कितना स्टाइपेंड मिलेगा। अगर आप नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं। 

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

ट्रेनिंग पीरियड (एक साल की) के दौरान सेलेक्टेड उम्मीदवारों को 74000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं, सफतापूर्वक ट्रेनिंग को पूरी करने के बाद एग्जीक्यूटिव ट्रेनी को साइंटिफिक ऑफिसर/सी (ग्रुप ए) के लिए अपॉइन्ट किया जाएगा। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 10 के तहत 56100 रुपये (शुरुआत बेसिक सैलरी) सैलरी मिलोगी। इसके अलावा डीए, टीए, एचआरए समेत कई अलाउंस मिलेंगे। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज NPCIL एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार को पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट लेना होगा। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 330 पदों को भरा जाएगा। इसमें मैकेनिकल के लिए 125 पद, इलेक्ट्रिकल के लिए 65 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 50 पद, केमिकल के लिए 40 पद, सिविल के लिए 35 पद शामिल हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें। 

ये भी पढ़ें- 

CBSE 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? जान लें क्या है अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन