1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Apr 27, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Apr 27, 2026 03:53 pm IST

पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक में ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है यानी एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप इस विवरण से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के माध्यम से जानते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

  • अधिकारी - सिविल इंजीनियर (JMG स्केल I): 21 पद
  • अधिकारी - इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल I): 7 पद
  • अधिकारी - मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल I): 2 पद

अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी?

  • अधिकारी - JMG स्केल I में सिविल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों या भारत सरकार द्वारा सिविल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।
  • अधिकारी - JMG स्केल I में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों, या भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।
  • अधिकारी - JMG स्केल I में मैकेनिकल इंजीनियर: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech, जिसमें 60% अंक हों, या भारत सरकार द्वारा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E./ B. Tech के समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अन्य योग्यता।

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आप को रजिस्टर करें। 
  • रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।

ये भी पढ़ें- एक जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन