1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया; ऐसे करें अप्लाई

कंप्यूटर ऑपरेटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया; ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2023 09:36 pm IST,  Updated : Jul 19, 2023 09:36 pm IST

Rajasthan Housing Board Recruitment: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Rajasthan Housing Board Recruitment: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 जुलाई 2023 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rhbexam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

लास्ट डेट 

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर दें।

वैकेंसी डिटेल 
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 258 खाली पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती की जाएगी। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डेटा ऑपरेटर एंट्री (सूचना विज्ञान सहायक), प्रोजेक्ट इंजीनियर, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, कानूनी सहायक, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर सहायक।  

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rhbexam.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन करने के साथ आगे बढ़ें।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • इतना करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • आखिरी में फॉर्म जमा करें और एक प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें: सबसे छोटी दूरी की फ्लाइट, टेकऑफ करते ही हो जाती है लैंड

दुनिया के ऐसे 10 देश, जिनके पासपोर्ट सबसे कम पावरफुल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन