1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. राजस्थान: एनिमल अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए फिर शुरू होंगे आवेदन, जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई

राजस्थान: एनिमल अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए फिर शुरू होंगे आवेदन, जानें कब से कर सकेंगे अप्लाई

 Published : Jan 14, 2024 06:13 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 06:14 pm IST

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी आरएसएमएसएसबी एनिमल अटेंडेंट पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से खोलेगा। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले, पंजीकरण प्रक्रिया 13 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 11 नवंबर 2023 को समाप्त हुई थी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

राजस्थान में सरकारी नौकरी राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी आरएसएमएसएसबी एनिमल अटेंडेंट पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को फिर से खोलेगा। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले, पंजीकरण प्रक्रिया 13 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 11 नवंबर 2023 को समाप्त हुई थी।

कब से शुरू होंगे आवेदन 

जारी किए गए नोटिस के मुताबिक पंजीकरण प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 को फिर से शुरू होगी। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। नोटिस के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2024 तक है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 5934 पदों को भरा जाएगा।

क्या है पात्रता 

पात्रता मानदंड में वे उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें पद के लिए आवेदन करने के लिए भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में काम करने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कैसे करे सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध आरएसएमएसएसबी एनिमल अटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर पंजीकरण विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें- इस डिग्री को पूरा करके जल्दी बन सकते हैं डॉक्टर, MBBS से भी कम लगेगा समय

School Reopen: दिल्ली में स्कूल खुलने का जारी हुआ आदेश, जानें कब से खुलेंगे विद्यालय और क्या रहेगी टाइमिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन