SBI SCO Recruitment: अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। एसबीआई में निकली इस एससीओ भर्ती के लिए आज यानी 2 दिसंबर 2025 से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
SBI SCO Recruitment: कैसे करें आवेदन
- उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। आ
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक
SBI SCO Recruitment: आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये भुगतान करना होगा। वहीं, SC, ST और PWD आवेदकों को एप्लीकेशन फीस से छूट दी गई है।
SBI SCO Recruitment: सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में सिलेक्शन कई स्टेज में होगा। इनमें एलिजिबिलिटी-बेस्ड स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदन करने से पहले एक बार नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें।
ये भी पढ़ लें- DRDO में इंटर्नशिप पाने का सुनहरा मौका, सेलेक्ट होने पर इतना मिलेगा स्टाइपेंड