1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SBI SO भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब, इच्छुक फौरन कर दें डायरेक्ट लिंक से अप्लाई

SBI SO भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब, इच्छुक फौरन कर दें डायरेक्ट लिंक से अप्लाई

 Published : Dec 22, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 06:53 pm IST

SBI SO भर्ती के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि उम्मीदवार इस भर्ती के लिए कब तक आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। SBI SO भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब है। ऐसे में जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर दें। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 900 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। 

SBI SO भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन 

  • आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • फिर अपने आवेदन पत्र को भरकर सबमिट कर दें। 
  • आवेदन पत्र को जमा करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

SBI SO भर्तीआवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक

SBI SO भर्ती के लिए क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट? 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 ​​दिसंबर 2025 है। 

SBI SO भर्ती: रिक्ति विविरण

इस भर्ती अभियान का मकसद अलग-अलग डिपार्टमेंट में 996 स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी को भरना है।

SBI SO भर्ती: क्या है सेलेक्शन प्रोसेस 

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस में कई चरण शामिल हैं। इसमें एलिजिबिलिटी के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच शामिल हैं। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू में परफॉर्मेंस और सभी एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करने के आधार पर होगा।

बता दें कि SBI SO भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था, और ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो उसी दिन खुल गई थी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डेडलाइन से पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।

ये भी पढ़ें- बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में निकली भर्ती, 500 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन