1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में निकली भर्ती, 500 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे अप्लाई

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में निकली भर्ती, 500 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे अप्लाई

 Published : Dec 22, 2025 06:26 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 06:26 pm IST

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल (जीडी) पदों पर(स्पोर्ट्स कोटे के तहत) भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके लिए कब से आवेदन कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : RECTT.BSF.GOV.IN

अगर आप फोर्स में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF में स्पोर्ट्स कोटे के तहत भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 500 से अधिक कांस्टेबल पदों(जीडी) को भरा जाएगा। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदावरों को उसे सबमिट करना होगा। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।

BSF कांस्टेबल भर्ती: कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 549 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी। 

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 15 जनवरी 2026 तक चलेगी। उम्मीदवार ध्यान रखें कि वे 15 जनवरी 2026 को रात 11.59 तक ही आवेदन कर सकेंगे, जोकि इसके लिए लास्ट डेट है। उम्मीदवार आखिरी तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

BSF भर्ती: आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नवीनतम अपडेट के लिए वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें। नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक। 

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस SI और ASI भर्ती: आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जान लें 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन