1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यूपी पुलिस SI और ASI भर्ती: आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जान लें

यूपी पुलिस SI और ASI भर्ती: आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी? जान लें

 Published : Dec 22, 2025 05:11 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 05:11 pm IST

यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई के 500 से ज्यादा पदों भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई(सब इंस्पेक्टर) और एएसआई( असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। ऐसे में इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 500 से अधिक पदों को भरा जाएगा। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? अगर आप इससे अवगत नही है तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे ही भिज्ञ होंगे। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 537 पदों को भरा जाएगा। इनमें एसआई पोस्ट के लिए 112 पद। एएसआई (क्लर्क ) पोस्ट के लिए 311 पद और एसआई लेखा के लिए 114 पद शामिल हैं।

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

  • सब इंस्पेक्टर यानी SI पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए या इसके समकक्ष होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिन्दी टंकण (इन्स्क्रिप्ट की-बोर्ड पर यूनीकोड में) तथा कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टंकण।
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI Clerk) पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत में विधि द्वारा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए या इसके समकक्ष होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिन्दी टंकण (इन्स्क्रिप्ट की-बोर्ड पर यूनीकोड में) तथा कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टंकण।
  • असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI Accounts) पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत में विधि द्वारा यूनिवर्सिटी से वाणिज्य में ग्रेजुएट होना चाहिए या लेखा शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या इसके समकक्ष अर्हता होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  •  संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदावर अपने आपको रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।