1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. SSC CHSL टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

SSC CHSL टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 13, 2024 05:49 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 05:55 pm IST

SSC CHSL Tier 2 Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इधर ध्यान दें। कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

SSC CHSL Tier 2 Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 2 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज यानी 13 जनवरी को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) टियर -2 आंसर-की 2023 को प्रतिक्रिया पुस्तिकाओं के साथ जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे सभी  आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए उम्मीदवार अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। बता दें कि आयोग द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय टियर-II परीक्षा 2023 का 2 नवंबर 2023 को आयोजन किया गया था।

SSC CHSL Tier 2 Answer Key को कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, “संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा (टियर- II) - 2023 (83.03 KB) के उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अस्थायी उत्तर कुंजी अपलोड करना” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। 
  • इसके बाद आंसर-की को चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक 

ये भी पढ़ें- लक्षद्वीप की राजधानी में क्या है खास?

UPSC Recruitment 2024: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन