1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPSC Recruitment 2024: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UPSC Recruitment 2024: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Jan 13, 2024 03:33 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 03:34 pm IST

नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की तरफ से विशेषज्ञ ग्रेड III समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FIL

UPSC Recruitment 2024: अगर आप सरकारी नौकरी की खोज में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने विशेषज्ञ ग्रेड III,हायक प्राणी विज्ञानी, वैज्ञानिक-बी और सहायक औद्योगिक सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर  भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जिन इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अप्लाई करना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

जानाकरी दे दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 1 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर दें, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

यूपीएससी भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 121 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

  • सहायक औद्योगिक सलाहकार: 1
  • वैज्ञानिक-बी (भौतिक रबर, प्लास्टिक और कपड़ा): 1
  • सहायक प्राणीशास्त्री: 7
  • विशेषज्ञ ग्रेड III सहायक प्रोफेसर ओटो-राइनो-लैरिंजोलॉजी (कान, नाक और गला): 8
  • स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (स्पोर्ट्स मेडिसिन): 3
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (बाल चिकित्सा सर्जरी): 3
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी): 10
  • विशेषज्ञ ग्रेड III ओटो-राइनो-लैरिंजोलॉजी (कान, नाक और गला): 11
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (कार्डियोलॉजी): 1
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (त्वचाविज्ञान): 9
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (सामान्य चिकित्सा): 37
  • विशेषज्ञ ग्रेड III (प्रसूति एवं स्त्री रोग): 30

यूपीएससी भर्ती 2024 आवेदन शुल्क 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों (महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 25/- (पच्चीस रुपये) रुपये का शुल्क देना होगा। इसका भुगता केवल या तो एसबीआई की किसी भी शाखा में नकद द्वारा या किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके या वीज़ा/मास्टर/रुपये/क्रेडिट/डेबिट कार्ड/यूपीआई के जरिए करना होगा।

डायरेक्ट लिंक से करे अप्लाई 

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद मुखपृष्ठ पर, "विभिन्न भर्ती पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ओआरए)" पर क्लिक करें।
  • फिर उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें- लक्षद्वीप की राजधानी में क्या है खास?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन