1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. TCS में होगी बंपर भर्ती, 1.25 लाख पदों पर होगी हायरिंग, फ्रेशर्स के लिए बड़ा मौका

TCS में होगी बंपर भर्ती, 1.25 लाख पदों पर होगी हायरिंग, फ्रेशर्स के लिए बड़ा मौका

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 10, 2023 06:25 pm IST,  Updated : Jan 10, 2023 06:39 pm IST

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनी TCS ने दिसंबर 2022 की तिमाही में कुल कर्मियों की संख्या में गिरावट आने के बावजूद कहा है कि वह वित्त वर्ष 2023-24 में 1.25 लाख से अधिक लोगों को नौकरी देगी।

टीसीएस 1.25 लाख लोगों को देगी नौकरी(सांकेतिक फोटो) - India TV Hindi
टीसीएस 1.25 लाख लोगों को देगी नौकरी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की तरफ से ज्लद ही भारी संख्या में वैकेंसी निकलने वाली है।  टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(TCS) ने वित्तीय वर्ष 2024 में 1.25 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को काम पर रखने की घोषणा की है। TCS का यह फैसला दिसंबर 2022 तिमाही के लिए कर्मचारियों की कुल संख्या में मामूली गिरावट के बाद में आया है।

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनी TCS ने दिसंबर 2022 की तिमाही में कुल कर्मियों की संख्या में गिरावट आने के बावजूद कहा है कि वह वित्त वर्ष 2023-24 में 1.25 लाख से अधिक लोगों को नौकरी देगी। TCS ने अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों की संख्या अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,197 घटकर 6.13 लाख दर्ज की। हालांकि, TCS ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह पिछले 18 महीनों में की गई ज्यादा नियुक्तियों के कारण है और मांग के माहौल से प्रेरित नहीं है।

'समान स्तर पर भर्तियां कर रहे हैं'

कंपनी के मुख्य कार्यपालक और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथन ने कहा, "अगर आप भर्तियों के हमारे कुल रुझान को देखेंगे तो हम लगभग समान स्तर पर भर्तियां कर रहे हैं। हमें अगले वित्त वर्ष में 1,25,000 से 1,50,000 तक लोग भर्ती करने चाहिए।" जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी ने 1.03 लाख नए लोगों को नौकरी दी और अक्टूबर-दिसंबर की तिमाही में 2,197 लोगों के कम हो जाने के बावजूद वित्त वर्ष 2023 में अभी तक शुद्ध रूप से लगभग 55,000 लोगों को भर्ती कर चुकी है। कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी(Chief HR) मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में अभी तक 42,000 नए लोगों को भर्ती कर चुके हैं। 

5 लाख से ज्यादा युवाओं ने किया अप्लाई

Chief HR मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि TCS ने FY23 में अब तक 42,000 फ्रेशर्स को काम पर रखा है। टीसीएस ने कहा कि पिछले 18 महीने से हमने तेजी से भर्तियां की हैं। हालांकि, मांग में कमी के कारण दिसंबर तिमाही में उसके कर्मचारियों की संख्या 2,197 घटकर 6,13,974 रह गई है। HR चीफ ने यह भी स्पष्ट किया कि वह वित्त वर्ष 24 में भी लगभग 40,000 फ्रेशर्स को काम पर रखने के चलन को जारी रखेगा और कहा कि भर्ती के लिए 5 लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन