1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UGC NET जून 2024 के कब आएंगे एडमिट कार्ड? NTA ने एग्जाम सिटी स्लिप किया जारी

UGC NET जून 2024 के कब आएंगे एडमिट कार्ड? NTA ने एग्जाम सिटी स्लिप किया जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2024 04:02 pm IST,  Updated : Jun 07, 2024 04:02 pm IST

NTA ने आज UGC NET जून 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अब छात्रों को UGC NET जून 2024 के एडमिट कार्ड का इंतजार है।

UGC NET June 2024 exam city slip- India TV Hindi
UGC NET June 2024 exam city slip Image Source : UGC

UGC NET June 2024 exam city slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने UGC NET 2024 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET जून 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। UGC NET जून 2024 एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक ugcnet.ntaonline.in पर उपलब्ध है।

कब होगा पेपर?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 18 जून 2024 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर OMR (पेन और पेपर) मोड में 83 विषयों के लिए UGC-NET जून 2024 आयोजित करेगी। उम्मीदवार इंटिमेशन स्लिप पर अपनी एग्जाम सिटी देख सकते हैं और परीक्षा के बारे में अन्य डिटेल एडमिट कार्ड पर दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि UGC-NET जून 2024 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। जानकारी दे दें कि 18 से 2 या 3 दिन पहले एनटीए एडमिट कार्ड जारी करेगा। 

आधिकारिक नोटिस में लिखा, 'यदि यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं।'

UGC NET June 2024 exam city slip: ऐसे करें डाउनलोड 

सबसे पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं

फिर 'UGC NET जून 2024 परीक्षा सिटी स्लिप' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
अब यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
इसके बाद अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें
अब UGC NET जून 2024 परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी
अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए UGC NET जून 2024 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करें और सेव करें

एग्जाम पैटर्न

UGC NET 2024 परीक्षा OMR फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा दोनों, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगी, भाषा-विशिष्ट पेपर को छोड़कर। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना चाहिए, क्योंकि इसे बाद में बदला नहीं जा सकता है। हर सही उत्तर के लिए 2 नंबर होंगे। हालांकि, इस पेपर में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन