1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPMRCL recruitment 2024: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानें वैकेंसी और जरूरी डिटेल

UPMRCL recruitment 2024: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, जानें वैकेंसी और जरूरी डिटेल

 Published : Mar 17, 2024 11:05 am IST,  Updated : Mar 17, 2024 11:06 am IST

UPMRCL recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी UPMRCL की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPMRCL recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में नौकरी ढूंढ़ रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPMRCL) ने असिस्टेंट मैनेजर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों को लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.lmrcl.com पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।  

कब से शुरू हो रहे आवेदन 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के अनुसार इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 20 मार्च 2024 से शुरू होगा। जबकि इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक अप्लाई कर दें। 

यूपीएमआरसीएल भर्ती 2024 रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान 439 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

यूपीएमआरसीएल भर्ती 2024 आयु सीमा

अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

यूपीएमआरसीएल भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। वहीं, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 826 रुपये है।

यूपीएमआरसीएल भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.lmrcl.com पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट 2024 पर क्लिक करें
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें। 
  • इसके बाद आवेदन प्रपत्र भरें। 
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लें।

जानकारी दे दें कि यूपीएमआरसीएल भर्ती परीक्षा 11, 12 और 14 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। साथ ही इसके लिए एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन