1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. नौकरी
  4. UPSC ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी और जरूरी डिटेल

UPSC ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कितनी है वैकेंसी और जरूरी डिटेल

 Published : Mar 03, 2024 06:00 am IST,  Updated : Mar 03, 2024 06:00 am IST

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: नर्सिंग लाइन में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार पात्रता और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: नर्सिंग लाइन में सरकारी नौकरी की खोज कर रहे कैंडडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है। एक बार शुरू होने के बाद योग्य उम्मीदवार यूपीएससी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रम और रोजगार मंत्रालय में 1930 पदों को भरेगा।

कब से शुरू हो रहे आवेदन 

जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू होगी। वहीं, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसके लिए 27 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। 

वैकेंसी डिटेल

इस  रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 1930 पदों को भरा जाएगा। 

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 7 मार्च, 2024
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 मार्च, 2024
  • सुधार विंडो: 28 मार्च से 3 अप्रैल, 2024

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- एक ऐसा जीव, जिसमें लाल नहीं बल्कि बहता है नीला खून

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन