1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. NCHM JEE 2024 के लिए खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें क्या और कब तक कर सकेंगे सुधार

NCHM JEE 2024 के लिए खुल गई एप्लीकेशन करेक्शन विंडो, जानें क्या और कब तक कर सकेंगे सुधार

 Published : Apr 10, 2024 06:07 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 06:07 pm IST

NCHM JEE 2024 के आवेदन में सुधार करने के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को खोल दिया गया है। जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन में कोई विवरण संपादित करना है तो वे सभी करेक्शन विंडो के जरिए ऐसा कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

NCHM JEE 2024: जिन कैंडिडेट्स ने एनसीएचएम जेईई के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए एक जरूरी खबर है।  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (एनसीएचएम जेईई) 2024 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आधिकारिक वेबसाइट पर खोला गया है। जिन उम्मीदवारों ने एनसीएचएम जेईई 2024 के लिए आवेदन किया था, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट-exams.ntaac.in/NCHM पर जाकर अपने आवेदन पत्र को संपादित कर सकते हैं। 

कब तक कर सकते हैं फॉर्म में करेक्शन 

जानकारी दे दें कि जिन उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 12 अप्रैल तक करेक्शन कर लें। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को 12 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा।  

कब आयोजित होगा एग्जाम 

शेड्यूल के अनुसार एनसीएचएम जेईई 2024 5 मई को आयोजित किया जाएगा।   

आवेदन में क्या-क्या कर सकते हैं सुधार 

जिन उम्मीदवारों को अपने एफ्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करना है वे सभी सुधार विंडो के जरिए अपना नाम, संपर्क विवरण, पता, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति, शैक्षिक योग्यता, जन्म तिथि, परीक्षा शहरों की पसंद को संशोधित कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं आवेदन में सुधार 

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों की मदद से आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - Exams.nta.ac.in/NCHM पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन के साथ लॉगिन करें। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र में विवरण संपादित करें और समीक्षा करें। 
  • इसके बाद सबमिट करें। 
  • इसके संशोधन की एक प्रति लेकर अपने पास रख लें।  

एनसीएचएम जेईई आवेदन सुधार विंडो बंद होने के बाद, एनटीए आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनसीएचएम जेईई 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। एनसीएचएम जेईई की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

ये भी पढ़ें- जानते हैं कि प्लास्टिक स्टूल के बीच में छेद क्यों होता है?

UPSC CMS 2024 भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें कितनी है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।